लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह को अति विशिष्ट सेवा मेडल, हमीरपुर के अफसर को राष्ट्रपति ने सौंपा सम्मान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — हमीरपुर
जिला हमीरपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि उस समय जुड़ गई, जब शहर के हीरानगर से ताल्लुक रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह को अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में हुए सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से दिया गया। लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह शहर की हीरानगर कालोनी के रहने वाले हैं।
वह लेफ्टिनेंट कर्नल किशन सिंह के बेटे और हवलदार ठाकुर मुंशी राम के पोते हैं। लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह 1986 में नेशनल डिफेंस एकेडमी में शामिल हुए और 1989 में इंडियन मिलिट्री एकेडमी से कमीशन प्राप्त किया। उन्होंने अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी की परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्हें आर्टिलरी रेजिमेंट, 11 फील्ड (ज़ोजिला) जो अब एक मीडियम रेजिमेंट है, में कमीशन मिला।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

