10000mAh बैटरी के साथ LYNE Startup 87 Power Bank भारत में लांच

By: Jun 17th, 2026 12:50 pm

नई दिल्ली। LYNE ने भारत में अपना नया पावर बैंक LYNE Startup 87 Power Bank पेश किया है। इस पावर बैंक में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 14 वॉट मैग्नेटिक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस पावर बैंक में डिजिटल LED बैटरी इंडिकेटर डिस्प्ले है। कीमत की बात करें तो LYNE Startup 87 पावर बैंक (PowerBox 29 Pro) की कीमत 1,649 रुपए है। यह पावर बैंक बिक्री के लिए देश भर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।

LYNE Startup 87 Power Bank के मैग्नेटिक सिस्टम की बात करें तो इसमें मजबूत मैग्नेटिक अलाइनमेंट है। इसमें तीन आउटपुट पोर्ट + वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। इस पावर बैंक में डिजिटल LED बैटरी इंडिकेटर डिस्प्ले है। कॉम्पैक्ट और लाइट डिजाइन वाला यह पावर बैंक प्रीमियम और आकर्षक लुक प्रदान करता है। यह पावर बैंक ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। कंपनी ने अपनी स्टार्टअप सीरीज पोर्टफोलियो के तहत इस पावर बैंक को काम, ट्रैवल और डेली के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App