ऊना में करवाई मेगा मॉकड्रिल एक्सरसाइज

By: Jun 16th, 2026 12:02 am

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर करवाई मेगा मॉकड्रिल एक्सरसाइज, एनडीएमए और एचपीएसडीएमए की निगरानी में बाढ़ और भूकंप बचाव के लिए किया जागरूक

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
जिला ऊना में आपदा प्रबंधन एवं त्वरित राहत-बचाव व्यवस्थाओं को परखने के लिए आयोजित 10वें राज्य स्तरीय वृहद मॉक अभ्यास (मेगा मॉक अभ्यास) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) तथा हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों में आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं से निपटने की जिला प्रशासन की तैयारियों, संसाधनों और विभागीय समन्वय का व्यापक परीक्षण किया गया। अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ बनाना तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था।

उनके साथ राज्य स्तर से एचपीएसडीएमए के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली से जुड़े अधिकारी भी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। जिला स्तर पर सहायक आयुक्त ऊना विनय मोदी तथा एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन नूरपुर के असिस्टेंट कमांडेंट पवन कुमार सहित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) एवं इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (आईआरएस) के अधिकारी मौजूद रहे।सहायक आयुक्त विनय मोदी ने सभी विभागों, एनडीआरएफ, एचपीएसडीएमए, एनडीएमए तथा आपदा मित्र स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मॉक अभ्यास आपदा प्रबंधन तंत्र को और मजबूत बनाते हैं तथा किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

कई विभागों ने निभाई अपनी अहम भूमिका

अभ्यास में होमगार्ड, अग्निशमन विभाग, प्रथम आईआरबी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन तथा लगभग 60 प्रशिक्षित ‘आपदा मित्र’ स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी टीमों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देकर अपनी दक्षता और तत्परता का परिचय दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App