दूसरे दिन विधायक सुदर्शन बबलू रहे मुख्यातिथि

By: Jun 26th, 2026 12:50 am

विधायक विवेक शर्मा ने गर्मजोशी से किया स्वागत, मेले को बताया सांस्कृतिक धरोहर
स्टाफ रिपोर्टर-बंगाणा
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले के दूसरे दिन निर्जला एकादशी के अवसर पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके मेला स्थल पहुंचने पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों विधायकों की आत्मीयता और भाईचारे की झलक पूरे कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यातिथि सुदर्शन सिंह बबलू और विधायक विवेक शर्मा ने ऐतिहासिक नरसिंह नारायण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

इसके उपरांत मुख्यातिथि मेला परिसर पहुंचे, जहां मेला समिति और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल डीएसपी अजय ठाकुर खंड विकास अधिकारी के एल वर्मा कृषि अधिकारी सतपाल धीमान कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका के सी शर्मा रेश चंद बंगा , कांग्रेस के भूतपूर्व कमर्चारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा जगदीश चंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App