UP भाजपा की नई टीम की घोषणा, पंकज चौधरी की अगुवाई में सुरेश राणा समेत 19 उपाध्यक्ष
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन में कई नए चेहरों को मौका देते हुए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। सुरेश राणा समेत 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन की रीढ़ माने जाने वाले महामंत्री पद पर सात नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
छह संगठनात्मक क्षेत्रों के लिए नए क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए। पश्चिम क्षेत्र की कमान नबाब सिंह नागर को और अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी अवधेश द्विवेदी को दी गई है। गोरखपुर की ज़िम्मेदारी विनोद राय को मिली है। दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता और मनीष दीक्षित को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजयुमो की कमान रोहित मिश्रा और महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सरोज कुशवाह को दी गई है।
पंकज चौधरी की नई टीम को 2027 विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कार्यकारिणी में ओबीसी, दलित, सवर्ण और महिलाओं को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक समीकरण मजबूत करने की कोशिश दिख रही है। प्रदेश संगठन में कई नेताओं को प्रदेश मंत्री भी बनाया गया है। सूची जारी होने के बाद प्रदेश कार्यालय में नए पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
