मम्मी-पापा भी सीखेंगे बच्चों को पढ़ाना

By: Jun 26th, 2026 12:47 am
  • दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
    आंगनबाड़ी केंद्र कोटला खुर्द में समर स्कूल रेडीनेस मेला-1 का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक कुलवीर कौर की अध्यक्षता में आयोजित इस मेले का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय में प्रवेश के लिए तैयार करना, उनकी प्रारंभिक सीखने की क्षमता को विकसित करना तथा अभिभावकों को स्कूल तैयारी की प्रक्रिया से जोडऩा रहा। कार्यक्रम में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के माता-पिता, दादा-दादी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मंजूर अहमद, स्टाफ सदस्य कुशल राणा सहित एएलएमएससी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App