कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस और निहंगों का जथा आमने-सामने, हाईवे जाम

By: Jun 25th, 2026 9:00 pm

पांवटा साहिब, 25 जून 2026

पांवटा साहिब से लगी उत्तराखंड सीमा के कुल्हाल बॉर्डर पर गुरुवार को पुलिस और निहंग सिखों का जथा आमने-सामने आ गया। रुद्रप्रयाग जाने की जिद में लगे निहंगों के हाथों में तलवारें और कुर्बान थे। वे पुलिस को आगे जाने देने का दबाव बना रहे थे।

स्थिति रही तनावपूर्ण, अधिकारी मौके पर

इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण रही। उत्तराखंड देहरादून के एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और एसएचओ सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में लगे रहे।

यमुना-देहरादून-चंडीगढ़-कोटा हाईवे पर लगा जाम

बढ़े तनाव के चलते यमुना-देहरादून-चंडीगढ़-कोटा राजमार्ग पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। पुलिस वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App