दाड़ी मेला ग्राउंड में सौगंध लेंगे प्रधान-उपप्रधान, CM सुक्खू खुद दिलाएंगे शपथ
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों की 2908 पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों-उपप्रधानों की शपथ के बाद अब कांगड़ा जिला में शपथ समारोह होगा, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। कांगड़ा जिला की 846 पंचायतों के प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद कांगड़ा आ रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह का शेड्यूल तय हो गया है। यह समारोह 18 जून को धर्मशाला के दाड़ी मेला ग्राउंड में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उप प्रधानों के आगमन और उनके अनिवार्य पंजीकरण के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह 10 बजे पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होते ही पूर्व निर्धारित बैठक व्यवस्था के अनुसार सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि पंडाल पहुंचेंगे। सुबह पौने 12 बजे बजे मुख्यमंत्री द्वारा सभी प्रधानों व उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पहुंचेंगे और सुबह सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री का उद्वोधन होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
