Himachal में तेज होने लगा प्री-मानसून का दौर, पहली और दो जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

By: Jun 27th, 2026 12:15 am
Himachal Weather:

कार्यालय संवाददाता — शिमला

प्रदेश में मानसून की दस्तक अभी भले नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। मौसम विभाग ने पहली और दो जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के हिमाचल पहुंचने की संभावना भी व्यक्त की गई है। यदि वर्तमान परिस्थितियां बनी रहीं, तो मानसून अगले सप्ताह प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। शुक्रवार को शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहा।

शिमला में सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून तक प्रदेश के विभिन्न भागों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पहली और दो जुलाई को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज और बिजली चमकने की संभावना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App