नादौन में अग्निकांड का तांडव, सुनार की दुकान जलने से लाखों का नुकसान
कार्यालय संवाददाता – नादौन
उपमंडल नादौन के तहत नादौन के अपर बाजार में एक सुनार की दुकान जलकर राख हो गई। दुकान के अंदर रखा हुआ कीमत सामान आग की भेंट चढ़ा है। इस अग्निकांड में संबंधित दुकान मालिक को लाखों को नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है। यह अग्निकांड बुधवार रात करीब नौ बजे हुआ है। इस घटना में दुकान के शो केस में रखे गहने, एसी, एलईडी तथा अन्य सामान जल कर राख हो गया। जानकारी देते हुए दुकान के मालिक एवं शहर के साथ सटी भरमोटी पंचायत के उप प्रधान लवली ठाकुर ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचे तब तक काफी नुक्सान हो चुका था। बुधवार रात करीब नौ बजे चहल फूड के मालिक नितिन चहल अपनी दुकान के पास स्थानीय दुकानदार किशोर शर्मा के साथ खड़े थे तभी यहां प्रभावित दुकान के पास स्थित विद्युत पोल पर जोर से सपार्किंग के साथ धमाके होने लगे तथा देखते ही देखते दुकान में आग लग गई। उन्होंने तुरंत आग बुझाने का प्रयास आरंभ किया तथा अन्य लोगों को मौका पर बुलाया और दुकान मालिक सहित दमकल विभाग की सूचना दी। स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने के दौरान ही मालिक लवली ठाकुर तथा दमकल विभाग की टीम मौका पर पहुंच गए।
सात लाख का जख्म
लवली ठाकुर ने बताया कि ख भे में हुई स्पार्किंग के बाद उनकी दुकान में आग लगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में जले गहनों सहित अन्य सामान को मिलाकर उन्हें सात लाख रुपए से भी अधिक का नुकसान हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा
रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
