20MP सेल्फी कैमरा और 7540mAh बैटरी के साथ Redmi Turbo 5 भारत में लांच
नई दिल्ली। Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लांच किया है। कंपनी ने पहली बार भारत में टर्बो सीरीज का फोन लांच किया है। फोन में एमोलेड डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट और 7540mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में LPDDR5 Ultra RAM और UFC 4.1 स्टोरेज दी है। टेंप्रेचर कंट्रोल के लिए 3D आइस लूप कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो 5300 mm2 VC सिस्टम के साथ आता है।
ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ Hyper OS 3 ओएस पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 4 साल के लिए ओएस अपडेट और 6 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। फोन में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। फोन में 8GB/12GB LPDDR5X Ultra RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा है और इसके साथ IMX882 सेंसर है। 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7540mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W का फास्ट चार्जिंग सिस्टम मिलता है। इसमें टाइप सी यूएसबी पोर्ट मिलता है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और इंफ्रारेड कैमरा मिलता है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लांच किया है। इसके 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37999 रुपए है। वहीं, इसके 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपए है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
