ईरान के खिलाफ ट्रंप की शक्तियों पर लगाम लगाने वाला प्रस्ताव गिरा, दो सेनेटरों ने मारी गुलाटी चहक उठे ट्रंप; बोले, वाह
एजेंसियां — वाशिंगन
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान से जुड़े युद्ध शक्तियों के प्रस्ताव पर सेनेट में बड़ी राहत मिली है। अमरीकी सेनेट ने बुधवार देर रात उस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने से रोक दिया, जिसका मकसद राष्ट्रपति की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की शक्तियों को सीमित करना था। यह फैसला दो रिपब्लिकन सांसदों के अपना रुख बदलने के बाद आया, जिससे वोट का नतीजा ट्रंप प्रशासन के पक्ष में चला गया।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस वोट के बाद खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि वाह! सीनेट ने अभी ईरान पर अपना वोट 50-48 के खिलाफ से बदलकर 50-47 के पक्ष में कर दिया। रैंड पॉल और बिल कैसिडी ने अपना रुख बदला। नेता जॉन थ्यून, लिंडसे ग्राहम, बर्नी मोरेनो और सभी को धन्यवाद। यह वोट ईरान के लिए एक चेतावनी है। रिपोर्ट के अनुसार, सेनेट ने उस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति के सैन्य अधिकारों पर नियंत्रण लगाना था। यह वोट उस समय आया, जब एक दिन पहले ही सांसदों ने इसी तरह के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
