चांदपुर के पहलवान सौरभ भारतीय कुश्ती टीम में शामिल, कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाने थाईलैंड रवाना

By: Jun 25th, 2026 9:15 pm

अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाने थाईलैंड रवाना

निजी संवाददाता— चांदपुर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के पहलवान सौरभ ठाकुर का चयन भारतीय कुश्ती टीम में हुआ है। ठाकुर कुश्ती अकादमी चांदपुर के पहलवान सौरभ ठाकुर ने गुरुवार को टीम इंडिया की जर्सी पहन ली। सौरभ ठाकुर अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से थाईलैंड पटाया रवाना हो गए। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच विवेक ठाकुर ने दी है।

विवेक ठाकुर ने बताया कि सात साल पहले ठाकुर कुश्ती अकादमी चांदपुर जिसकी नींव रखी गई थी और अकादमी का एक ही लक्ष्य की हिमाचल के पहलवानों को टीम इंडिया में स्थान प्राप्त कराने के साथ विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना रहा है, जिसकी शुरुआत हो गई है। उन्होंने बताया कि आज यह मेरे लिए और हिमाचल के लिए यह गर्व की बात है कि इस छोटे से प्रदेश से एक पहलवान भारतीय कुश्ती टीम का हिस्सा बना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App