असेंट स्कूल पद्धर के पूर्व छात्र सौरव ठाकुर बने फ्लाइंग ऑफिसर
स्टाफ रिपोर्टर— पद्धर
मंडी जिला के उपमंडल पद्धर के गांव पाखरी के सौरव ठाकुर ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौरव ठाकुर की इस स्वर्णिम उपलब्धि से जहां उनके परिवार में जश्न का माहौल है, वहीं उनके शिक्षा संस्थान असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पद्धर में भी खुशी की लहर है। सौरव ठाकुर को देश सेवा का जज्बा विरासत में मिला है। उनके पिता नेक राम, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। सौरव की माता नीलम ठाकुर गृहिणी हैं। वह असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पद्धर के वर्ष 2018 बैच के छात्र रहे हैं।
उन्होंने मार्च 2018 में बारहवीं 95 प्रतिशत अंक नॉन मेडिकल विषय में पास की थी। वह अपने स्कूल के टॉपर भी थे। सौरव की इस शानदार उपलब्धि पर असेंट स्कूल पद्धर के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक वर्ग और प्रबंधन समिति ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि सौरव ठाकुर ने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर संस्थान का नाम भी इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
