समाजसेवी सुनील शर्मा ने 80 महिलाओं को करवाए मां नयनादेवी के दर्शन
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बिलासपुर
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी सुनील शर्मा ने हरलोग क्षेत्र के गांव पालटी सहित आसपास के महिला मंडलों से जुड़ी महिलाओं के लिए एक विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा के माध्यम से करीब 80 महिलाओं को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री नयनादेवी के पावन दरबार के दर्शन करवाए गए। धार्मिक यात्रा में शामिल महिलाओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और परिवारों की मंगलकामना की। महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं न केवल आस्था को मजबूत करती हैंए बल्कि आपसी मेल-जोल, भाईचारे और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देती हैं।
उन्होंने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र की महिलाओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर समाजसेवी सुनील शर्मा ने कहा कि समाज में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजनों से लोगों में आपसी सहयोग, एकता और आध्यात्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का उद्देश्य लोगों को सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩा और जरूरतमंद वर्गों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहितए धार्मिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
