फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बस और पिकअप की टक्कर, तीन लोगों की मौत, पांच गंभीर घायल
देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना 4.2 फ्लाईओवर के पास उस समय हुयी, जब उत्तराखंड परिवहन की टनकपुर डिपो की यात्री बस विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस, एंबुलेंस और राहत- बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जिनमें अहान आयु 18 वर्ष, पुत्र शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद (बिजनौर) फहीम आयु 35 वर्ष पुत्र अमानत निवासी नजीबाबाद (बिजनौर), तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। इनके अलावा पांच अन्य घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाये गए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

