राज्यव्यापी पौधरोपण अभियान शुरू

By: Jun 27th, 2026 12:02 am

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया बोले, पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) और हिमाचल प्रदेश वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम के साथ राज्यव्यापी पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत करते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी बताया। निदेशक प्रो. हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने संस्थान की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. संजय सूद ने बताया कि राजीव गांधी वन संवर्धन, मुख्यमंत्री वन विस्तार और राजीव गांधी ग्रीन एडॉप्शन योजनाओं के तहत 5 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में पौधरोपण तथा वर्ष 2030 तक हरित आवरण में 32 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य है। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह, न्यायमूर्ति जियालाल भारद्वाज, न्यायमूर्ति रोमेश वर्मा सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अध्येता-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App