तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दिलाई शपथ

By: Jun 16th, 2026 12:02 am

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से विकास करवाने के लिए किया आह्वान

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
ग्राम पंचायतें जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। ताकि पात्र को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। पंचायतों की विभिन्न विकास कार्यों में अहम भूमिका रहती है। जिसके चलते पात्र को लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करें। यह बात सोमवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर स्थित बहुउद्देशीय भाषा एवं संस्कृति भवन के सभागार में जिला के नव-निर्वाचित प्रधान एवं उप प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद प्रधान, उपप्रधानों को संबोधित करते हुए कही। पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि ग्राम पंचायतें सबसे जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण को समर्पित सरकार अनेक योजनाएं लेकर आती हैं, लेकिन प्रभावी क्रियान्वयन के अभाव में इन योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक समयबद्ध रूप से नहीं पहुंच पाता। ऐसे में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।राजेश धर्माणी ने नशा मुक्त पंचायतों के निर्माण के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया, ताकि समाज से इस सामाजिक बुराई का संपूर्ण उन्मूलन किया जा सके। उन्होंने भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध करवाने के लिए भी सरकार को सहयोग प्रदान करने की अपील की। इससे इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा, जीतराम कटवाल, त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार, विकास ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, गुडिय़ा सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष अरुणा महाजन, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, राज्य महिला आयोग की सदस्य रीना पंडीर, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा, हिमकोफैड के निदेशक आशीष ठाकुर, एचआरटीसी निदेशक संदीप सांख्यान, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य निर्मला राजपूत, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, जिला विकास अधिकारी यशपाल मौजूद रहे। वहीं अन्य भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App