रावी नदी पर धुस्सी डैम परियोजना को मिलेगी रफ्तार, कैबिनेट मंत्री ने किया रिव्यू, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

By: Jun 5th, 2026 12:06 am

पठानकोट के भोआ में कैबिनेट मंत्री कटारुचक ने किया रिव्यू , काम जल्द पूरा करने के निर्देश

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-पठानकोट

भोआ विधानसभा क्षेत्र और उसके आस-पास के इलाकों को रावी नदी की बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए कोहलियां मोड़ के पास प्रस्तावित धुस्सी डैम प्रोजेक्ट को तेजी से लागू करने के मकसद से पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने गुरुवार हाई लेवल इंस्पेक्शन टीमों के साथ रावी नदी के कथलौर ब्रिज के पास बनने वाले धुस्सी डैम की साइट का अच्छी तरह से रिव्यू किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों और टेक्निकल एक्सपट्र्स ने साइट की ज्योग्राफिकल लोकेशन, नदी के बहाव और दूसरी टेक्नीकल बातों के बारे में डिटेल में जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और नदी के बहाव की दिशा, पानी के लेवल और बाढ़ के दौरान प्रभावित हो सकने वाले इलाकों का जायजा लिया। इसके साथ ही, प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए जरूरी संभावनाओं और टेक्नीकल समाधानों पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी टेक्निकल रिपोर्ट और कानूनी कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा, कि पंजाब सरकार लोगों की सुरक्षा और विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने इस जरूरी धुस्सी डैम प्रोजेक्ट के लिए कई महीने पहले ही लगभग आठ करोड़ रुपए की रकम जारी कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App