सरकार ने एलपीजी सप्लाई पर लगी सभी पाबंदियां हटाई

By: Jun 25th, 2026 10:42 pm

दिव्यहिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने एलपीजी की सप्लाई पर लगी सभी पाबंदियां हटा दी है। सरकार ने नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड एलपीजी की सप्लाई पर लगी सेक्टोरल पाबंदियां हटाई हैं। अब इसकी सप्लाई उसी स्तर पर कर दी गई है, जो ईरान-अमरीका युद्ध के बाद पैदा हुए संकट से पहले थी। सरकार की ओर से पाबंदियां हटाने के बाद अब बल्क एलपीजी की सप्लाई भी फिर से शुरू कर दी गई है, जिसे संकट की शुरुआत में रोक दिया गया था। हालांकि आम जनता के इस्तेमाल में आने वाले घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App