Himachal में अगले हफ्ते दस्तक देगा मानसून, तेज बारिश के साथ अधंड का यलो अलर्ट

By: Jun 28th, 2026 12:11 am

कार्यालय संवाददाता — शिमला

प्रदेश के कई भागों में मानूसन से पहले ही मौसम लगातार खराब बना हुआ है। राज्य में कई क्षेत्रों में शनिवार को झमाझम बारिश देखने को मिली। ऊना के बंगाणा क्षेत्र में शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। वहीं राजधानी शिमला में लगातार मौसम खराब बना हुआ है। राज्य में अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और इलाकों में आगे बढऩे के लिए हालात अनुकूल हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 जून तक राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं अंधड़ चलने व बिजली गिरने की संभावना है, पहली और दो जुलाई को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। तीन जुलाई को राज्य में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश साथ ही अंधड़ चलने का भी पूर्वानुमान है। पहली से तीन जुलाई तक कई भागों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश से तापमान में आई गिरावट

बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दिया है। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में सामान्य के मुकाबले हल्की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद केलांग 9.5, नारकंडा और भरमौर 12.0-12.0, कल्पा 13.8, कुफरी 14.4, मशोबरा 15.9, मनाली 16.0, शिमला 16.2, रिकांगपिओ 16.6, सोलन 18.2, सियोबाग 18.5, पालमपुर 19.0, सराहन 19.1, भुंतर 19.8, जुब्बड़हट्टी 20.0, चंबा 20.5, धर्मशाला 21.4, सुंदरनगर 21.5, नाहन 21.8, बरठीं 21.9, मंडी 22.3, ऊना 23.0, कांगड़ा 23.5, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 24.1, नेरी 25.4, देहरा गोपीपुर 27.0 और पांवटा साहिब में 28.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App