लडक़ों के कंधे से कंधा मिलाकर रिसर्च करने उतरीं देश की बेटियां

By: Jun 20th, 2026 12:02 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
ट्रिप्पल आईटी ऊना में एआईसीटीई समर्थन इंटर्नशिप कनेक्ट कार्यक्रम 2026-27 का विधिवत शुभारंभ किया गया। 30 दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध करवाना है।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार इस कार्यक्रम को देशभर से उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। कुल 87 विद्यार्थियों का चयन किया गया था, जिनमें से 74 प्रशिक्षु इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इनमें 36 छात्राएं और 38 छात्र शामिल हैं। छात्राओं और छात्रों की लगभग समान भागीदारी तकनीकी एवं शोध क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती रुचि और सक्रिय सहभागिता का सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ट्रिप्पल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने प्रशिक्षुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का समन्वयन डा. तनु वाधेरा द्वारा किया जा रहा है।

धुरंधरों की स्पेशल फोर्स तैयार

इस दौरान डा. नमन गर्ग, डा. अंकुर ठाकुर, डा. शत्रुघ्न मोदी, डा. मृत्युंजय सिंह, डा. गुरप्रीत कौर, डा. लक्ष्मणिका, डा. सतेंद्र सिंह, डा. प्रिंस शर्मा, प्रांशु शर्मा, सतीश कुमार, डा. सोनू तथा डा. मदन लाल वर्मा सहित संकाय सदस्यों की टीम प्रशिक्षुओं को शोध एवं शिक्षण गतिविधियों में मार्गदर्शन प्रदान करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App