पांच बूथों पर पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

By: Jun 26th, 2026 12:47 am

सिटी रिपोर्टर – ऊना
आगामी पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंगड़त में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव ने की। बैठक के दौरान मेल हेल्थ सुपरवाइजर लखविंद्र सिंह ने आशा, हेल्थ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून को क्षेत्र के सभी निर्धारित बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक बच्चों को बूथों तक लाने का आह्वान किया। बैठक में 25 आशा, हेल्थ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डा. संजीव ने बताया कि सीएचसी कुंगड़त के अंतर्गत कुल पांच पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उप-स्वास्थ्य केंद्र ललड़ी और लोअर प्राइमरी स्कूल में एक-एक बूथ स्थापित होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App