एक ऑफर और भी था…गगल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा खुलासा
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कांगड़ा आगमन पर गगल एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के खुलकर जवाब दिए। साथ ही किशाऊ बांध, पंचायती राज चुनावों, जयराम ठाकुर के दावों और कल होने वाले प्रधानों-उपप्रधानों के शपथ ग्रहणर समारोह के संबंध में भी बातचीत किए और बेबाकी से हर सवाल का जवाब दिया।
मुख्यमंत्री सुक्खू का पूरा बयान सुनने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.facebook.com/share/v/1RgmkPC9y1/
इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, सांसद अनुराग शर्मा, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, पर्यटन निगम के चेयरमैन आरएस बाली और विधायक नीरज नैय्यर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा, संजय सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, प्रदेश महासचिव देवेंद्र जग्गी, ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन भज्जी सहित कई स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
