अणु मैदान में एक साथ योगाभ्यास करेंगे हजारों लोग
डीसी गंधर्वा राठौड़ ने की राज्य स्तरीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा,जारी किए दिशा-निर्देश
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने हमीर भवन में जिला के प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर राज्य स्तरीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि आयुष विभाग इस बार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में करने जा रहा है। सुबह 6 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास करेंगे।
उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम होने के कारण इसमें योगाभ्यास करने वाले लोगों की संख्या डेढ़ से दो हजार तक या इससे अधिक भी हो सकती है। इसलिए आयोजन स्थल पर पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी दिन दोपहर बाद नीट यूजी की परीक्षा भी होगी। इसको देखते हुए अणु में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रबंध करने होंगे। उपायुक्त ने आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योगाभ्यास के लिए ग्राउंड में मैट बिछाने का कार्य, मंच निर्माण और अन्य सभी आवश्यक प्रबंध शनिवार को ही पूरे हो जाने चाहिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने विभिन्न प्रबंधों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
सीक्रेट रणनीति बनाई
बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एसडीएम संजीत सिंह, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
