घुटने का इलाज करवाने दिल्ली गए तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा, गगल एयरपोर्ट से भरी उड़ान

By: Jun 5th, 2026 11:17 am

गगल। तिब्बती धर्मगुरु महामहिम दलाईलामा शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे अपने मुख्यालय मकलोडगंज से गगल एयरपोर्ट पहुंचे। धर्मगुरु को गगल एयरपोर्ट से दिल्ली ले जाने के लिए भारतीय वायु सेना का विमान आया था। तिब्बती महिला संगठन की अध्यक्ष शेरिंग डोल्मा ने बताया कि धर्मगुरु दलाईलामा बाएं घुटने का इलाज करवाने के लिए दिल्ली गए हैं। सभी तिब्बती अनुयायी उनके स्वास्थ्य की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि घुटने का उपचार होने के बाद महामहिम जून के अंत में लद्दाख की यात्रा करेंगे और वहां कुछ समय के लिए ठहरेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App