बीच सडक़ ट्रक खराब, सात घंटे रेंगती रहीं गाडिय़ां

By: Jun 26th, 2026 12:50 am

डीसी गेट के पास लगा वाहनों का महाजाम, वन-वे ट्रैफिक से बेहाल हुए चालक
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हमीरपुर से अणु सडक़ मार्ग पर गुरुवार सुबह ट्रक का एक्सल टूटने से सडक़ मार्ग करीब छह से सात घंटे तक बाधित रहा। ऐसे मेंं सुबह के समय खराब ट्रक ने टै्रफिक कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा दी थी। उन्हें ट्रैफिक कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था। बता दें कि हमीरपुर-अणु सडक़ मार्ग पर डीसी गेट के साथ ही एक ट्रक सुबह छह बजे खराब हो गया। ट्रक का एक्सल टूटने से ट्रक सडक़ के बीचों बीच खड़ा हो गया। फिर क्या था उक्त जगह पर ट्रैफिक वन-वे हो गया और शहर में वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगने लगी। खराब ट्रक करीब एक बजे तक उक्त जगह पर खड़ा रहा उसके बाद ट्रक को ठीक करके ले जाया गया। ऐसे में गुरुवार सुबह खराब ट्रक ने ट्रैफिक कर्मचारियों की खूब कसरत करवाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App