Women’s T20 World Cup: भारत ने 5 विकेट से हराया बांग्लादेश, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

By: Jun 25th, 2026 10:22 pm

शेफाली वर्मा का धमाकेदार अद्र्धशतक, महिला टी-20 वल्र्ड कप में सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

एजेंसियां— मैनचेस्टर

भारतीय टीम ने गुरुवार को बांग्लादेश को महिला टी-20 विश्व कप मुकाबले में पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के अद्र्धशतक की बदौलत 19 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से राधा यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। बांग्लादेश के लिए जुएरिया फिरदौस ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। इसके जवाब में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि तीसरे ओवर में मंधाना छह गेंद में आठ रन बनाकर पैवेलियन लौट गईं। शेफाली ने 34 गेंद में 53 रन की दमदार पारी खेली।

यास्तिका भाटिया ने 18 गेंद में 23 और ऋचा घोष 12 गेंद में 10 रन ही बना सकीं। मैनचेस्टर में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया। दिलारा अख्तर आठ गेंद में चार रन बनाकर आउट हुईं। भारतीय क्षेत्ररक्षकों की गलतियों का सबसे अधिक फायदा सलामी बल्लेबाज जुयैरिया फिरदौस को मिला, जिन्हें पांचवें ओवर तक तीन जीवनदान मिले। हालांकि वह इन मौकों का पूरी तरह फायदा नहीं उठा सकीं और 31 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हो गईं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App