अवैध डंपिंग पर जिप सदस्य सख्त कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

By: Jun 26th, 2026 12:49 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
मल्याणा वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने शपथ ग्रहण के बाद अपने क्षेत्र के निरीक्षण का अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने मल्याणा क्षेत्र के जंगली इलाकों का दौरा किया, जहां सडक़ों के किनारे और जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध डंपिंग पाए जाने पर कड़ा संज्ञान लिया। निरीक्षण के दौरान खुश विक्रम सेन ने तुरंत पुलिस प्रशासन और वन विभाग को इसकी शिकायत दी तथा मौके पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित विभाग मौके पर नहीं पहुंचते, वह वहां से नहीं हटेंगे। करीब चार घंटे बाद वन विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और अवैध डंपिंग का जायजा लिया।

टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाने का प्रयास भी किया, हालांकि कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग पाया। खुश विक्रम सेन ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति जंगलों या सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से कूड़ा फेंकता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध डंपिंग और जंगलों में कूड़ा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई ऐसा करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App