आकाश इंस्टीट्यूट हमीरपुर ने नीट में लहराया परचम

By: Jul 23rd, 2026 12:02 am

तनिष ने 609 अंक हासिल कर रचा इतिहास, 40 से अधिक छात्रों ने 500 का आंकड़ा किया पार

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
नीट परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते ही आकाश इंस्टीट्यूट हमीरपुर ब्रांच में जश्न और हषिर्षोल्लास का माहौल है। संस्थान के होनहार छात्रों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत लगन और सही मार्ग दर्शन का कोई विकल्प नहीं होता। इस वर्ष के परिणामों में ब्रांच ने अपनी उत्कृष्टता की नई मिसाल पेश करते हुए शानदिार प्रदर्शन किया है। इस गौरवशाली पल के नायक तनिष रहे हैं, जिन्होंने परीक्षा में अपना शानदार प्रदर्शन देते हुए 609 अंक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे संस्थान का नाम रोशन किया है। हमारे 40 से अधिक छात्रों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और यह गिनती अभी भी जारी है। सफलता की यह लहर केवल एक छात्र तक सीमित नहीं है। संस्थान प्रबंधन ने पूरे उत्साह के साथ घोषिणा की है कि उनके 40 से अधिक होनहार छात्रों ने 500 अंक का महत्त्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया है। यह ऐतिहासिक जीत उन भावी डाक्टरों की है जिन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए रातों की नींद त्याग दी और अथक प्रयास किया।

सफलता के चमकते सितारे

प्रबंधन ने बताया कि हमारे संस्थान के तनिष, अथर्व ठाकुर, दक्ष कौशल, स्नेहा, अयान चोपड़ा, इशिता, गौरांशी, अर्शिया भोगल, अर्पिता, भूमिका ठाकुर, हर्र्षिता बन्याल, सुहानी शर्मा, अश्मिता चंदेल, कनिका, ऋषिता भारती, जाह्नवी लखनपाल, गौरव, गीता वर्मा, अनिमेष गुलेरिया, कनिका, आस्था कुमारी, श्रेया शर्मा, तंजिन अंग्मो सफलता के चमकते सितारे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App