कॉकरोचों पर लाठीचार्ज, तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
चीफ जस्टिस बोले, वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें
सीजेपी बोली; इतना अहंकार ठीक नहीं, सीजेआई को समझाए सरकार
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। बुधवार को एक वकील ने सीजेआई की अगवाई वाली तीन जजों की बैंच के सामने जनहित याचिका लगाई थी। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हमें वीडियो देखने में कोई रुचि नहीं है। हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है। जब वकील ने छात्रों के साथ मारपीट के वीडियो देखने का दूसरी बार अनुरोध किया, तो सीजेआई ने कहा कि हमारा और अपना समय बर्बाद मत कीजिए।
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास की एक पोस्ट तेजी से शेयर की जा रही है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इतने बड़े पदों पर बैठे ऐसे लोग हमारे लोकतंत्र पर धब्बा हैं। हमारा सुप्रीम कोर्ट इससे बेहतर का हकदार है। सूर्यकांत जी को समझना चाहिए कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। भारत सरकार को उन्हें समझाना चाहिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

