पांगी कालेज में साइंस, कॉमर्स-संकाय की कक्षाएं बंद

By: Jul 5th, 2026 12:49 am

कक्षाओं की बाहली को लेकर युवाओं ने खोला मोर्चा; आवासीय आयुक्त के जरिए सीएम को भेजा ज्ञापन
नगर संवाददाता-चंबा
जनजातीय उपमंडल पांगी के डिग्री कालेज में विज्ञान व वाणिज्य संकाय की कक्षाओं को बंद करने के सरकारी फैसले के खिलाफ घाटी के युवाओं में खासी नाराजगी है। शनिवार को युवा कांग्रेस पांगी व पांगी के समस्त छात्रों ने आवासीय आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उच्च शिक्षा निदेशक व उपायुक्त को ज्ञापन प्रेषित कर डिग्र कालेज पांगी में विज्ञान और वाणिज्य संकाय को तत्काल बहाल करने के साथ ही प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। उन्होंने सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो घाटी के लोग मजबूर होकर लोकतांत्रिक आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

ज्ञाापन में कहा गया है कि दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र होने के बावजूद पांगी के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय बंद होने से सैकडों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और उन्हें मजबूर होकर मंहगे खर्च पर पढाई के लिए घाटी से बाहर जाना पड रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए बिना किसी देरी के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की पुनर्बहाली और सभी रिक्त पदों पर नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने युवाओं के भविष्य के मददेनजर सरकार से डिग्री कालेज पांगी में विज्ञान व वाणिज्य संकाय में प्रवेश प्रक्रिया बंद करने के फैसले पर पुर्नविचार का आग्रह किया है।

युवाओं ने आंदोलन की दी चेतावनी
युवाओं ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो घाटी के लोग मजबूर होकर लोकतांत्रिक आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। ज्ञापन में कहा गया है कि दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र होने के बावजूद पांगी के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय बंद होने से सैकडों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और उन्हें मजबूर होकर मंहगे खर्च पर पढाई के लिए घाटी से बाहर जाना पड़ रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App