रिस्पा पुल निर्माण कार्य में हो रही देरी पर किन्नौर भाजपा नाखुश
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-रिकांगपिओ
किन्नौर जिला के रिस्पा क्षेत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त संपर्क सडक़ मार्ग सहित पुल निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता सूरत नेगी ने शुक्रवार को रिस्पा का दौरा कर निर्माण कार्य में हो रही देरी और सरकार की आलोचना की। सूरत नेगी ने जारी बयान में कहा कि जिस पुल का निर्माण 7 से 8 दिनों में पूरा हो जाना चाहिए था, वह 15 दिन बाद भी नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सडक़ की स्थिति में भी कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिस्पा के लोगों को अब भी सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है, जबकि जनता लगातार परेशानियों का सामना कर रही है। उन्होंने सरकार से कार्य कर जल्द सडक़ संपर्क बहाल करने की मांग की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

