हमीरपुर डिपो पहुंची नौ इलेक्ट्रिक बसें

By: Jul 5th, 2026 12:49 am

यात्री लोकल रूट्स पर जल्द उठा सकेंगे इलेक्ट्रिक बसों में सफर का आनंद
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बसों की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। डिपो में अब तक नौ इलेक्ट्रिक बसें पहुंच गई हैं। शेष 26 बसें भी जल्द ही डिपो में पहुंचने की उ मीद है। ऐसे में यात्री जल्द ही निगम की इलेक्ट्रिक बसों में सफर का लुप्त उठा सकते हैं। इन बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। बता दें कि एचआरटीसी डिपो हमीरपुर को 35 इलेक्ट्रिक बसें अलॉट हुई हैं। इनमें से पहली खेप में नौ इलेक्ट्रिक बसें हमीरपुर डिपो पहुंच चुकी हैं। जबकि शेष इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द ही डिपो में पहुंचने की उम्मीद है। निगम के ड्राइवरों को जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि निगम की बसें जल्द से जल्द रूटों पर दौड़ सकें।

इलेक्ट्रिक बसों को जिला ार में लोकल रूटों पर चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बस सुविधा का लाभ मिल सके। निगम प्रबंधन ने इलेक्ट्रिक बसों के रूट भी फाइनल कर लिए हैं। इलेक्ट्रिक बसों का हमीरपुर डिपो में तीन बार ट्रायल किया गया है, ताकि बसों को लाने से पहले पूरी तरह चैक किया जा सके। उसके बाद ही यह इलेक्ट्रिक बसें डिपो में भेजी जा रही है। हमीरपुर जिला के लोग भी इलेक्ट्रिक बसों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि निगम की नई इलेक्ट्रिक बसें कब लोकल रूटों पर दौड़े और वह इनमें सफर कर सकें। सूत्रों की मानें तो इलेक्ट्रिक बसों का कंपनी के अधिकारी मुआयना करेंगे। उसके बाद ही इलेक्ट्रिक बसों को निगम को हैंडओवर किया जाएगा।

ड्राइवर्स के अनुभव का मिलेगा लाभ

यही नहीं हमीरपुर डिपो के ड्राइवरों को भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हालांकि हमीरपुर डिपो में एक-दो ड्राइवर जरूर इलेक्ट्रिक बस चलाने का अनुभव रखते हैं। जिन्होंने ट्रायल के दौरान भी इलेक्ट्रिक बस को अलग-अलग रूट पर चलाया था।

बसों की कमी होगी दूर
फिलहाल हमीरपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बसों की खेप पहुंचा शुरू हो गई है। ऐसे में बसों की कमी से जूझ रहे डिपो ने जरूर राहत की सांस ली है। इलेक्ट्रिक बसें आने से लोकल रूटों पर बसों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। हालांकि निगम की इलेक्ट्रिक बसें कब रूटों पर दौड़ेगी यह कह पाना अभी मुश्किल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App