कफोटा में 30 महिलाओं को मिली सिलाई मशीनें
उद्योग मंत्री ने गिनवाई शिलाई क्षेत्र की विकास परियोजनाएं, जनसमस्याओं के जल्द समाधान के दिए निर्देश
निजी संवाददाता-कफोटा
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कफोटा में आयोजित सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए 30 महिलाओं को सिलाई मशीनें और टेबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सिंगर इंडिया लिमिटेड और स्किल लैब्स रिसोर्स सर्विस के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देंगे। उद्योग मंत्री ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 19 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों का अस्पताल, 16 करोड़ रुपये से मिनी सचिवालय, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का विस्तार, टिंबी में आईपीएच विश्राम गृह, मानल-कोडगा संपर्क सडक़, सालवाला-सतौन वैकल्पिक सडक़ सहित कई सडक़ एवं पेयजल परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिनसे क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम शिलाई जसपाल, महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिलाई सीता राम, महाप्रबंधक सिंगर मशीन अनुज भाटिया, स्किल लैबस रिसोर्स सर्विस के निदेशक डा. हिमेश व सुधीर शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा, बीडीओ तिलोडधार राजेंद्र नेगी, प्रधान बोकाला गीता राम, पंचायत समिति सदस्य शिल्ला नेत्र चौहान व विपुल शर्मा कमरऊ, उपप्रधान माशू सुरेश, प्रधान जमना नरेश चौहान, ओएसडी अत्तर राणा, जीतेंद्र, जगत, सहित विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

