सिरमौर में बारिश से 34 सडक़ें बंद

By: Jul 10th, 2026 12:49 am

जिला में मूसलाधार बारिश से जन जीवन बाधित, यातायात बहाली जोरों पर, 63 ट्रांसफार्मर को नुकसान
कार्यालय संवाददाता -नाहन
जिला सिरमौर में बीते 24 घंटे में जारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला सिरमौर के मैदानी से लेकर उंचाई वाले सभी स्थानों में लगातार हल्की से भारी बारिश दर्ज हुई। जिससे नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। बीते 24 में जिला सिरमौर में औसतन 30 से 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। जारी बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग वृत नाहन के तहत आने वाले विभिन्न मंडलों व उपमंडलोंं में 34 सडक़ें भूस्खलन के चलते बाधित हुई है। लोक निर्माण विभाग सिरमौर के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरविंद कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे की बारिश से सबसे अधिक शिलाई मंडल में 21 सडकें बाधित हुई हैं। संगडाह मंडल के तहत आठ, राजगढ के तहत एक सडक़ भूस्खलन से बंद हुई हैं। उन्होंने बताया कि मार्ग बहाली के लिए मशीनें लगा दी गई हैं।

बीते 24 घंटे में लगभग 87 लाख की नुकसान आकलन किया गया है। वहीं जारी बारिश के बीच बिजली बोर्ड नाहन मंडल वृत के तहत 63 डीटीआर को नुकसान हुआ है। वहीं जिला के विभिन्न इलाकों में बिजली बहाली के लिए कार्य जारी है। एसई विद्युत बोर्ड सिरमौर इंजीनियर वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि अधिकतर डीटीआर पांवटा साहिब क्षेत्र में डैमेज हुए हैं। चांदपुरधार में एक बैल बारिश के बीच खाई में गिर कर मर गया। एक गाय भी इस दौरान मौत हुई है। जिला में पांवटा साहिब, श्री रेणुकाजी व ददाहू में 30 मिलीमीटर जबकि संगडाह में 20 एमएम वर्षा बीते 24 घंटे में दर्ज हुई हैं। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 14 जुलाई तक बारिश का स्पैल जारी रहने की संभावनाएं व्यक्त की हैं। ऐसे में लोगो को सचेत रहने की आवश्यकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App