हमीरपुर रेडक्रॉस लैब में होंगे 60 तरह के टेस्ट, मिलेगी सुविधा

By: Jul 5th, 2026 12:51 am

थायराइड मशीन पहुंची लैब; आधुनिक टेस्ट सुविधा शुरू होने की तैयारी, सस्ती दरों पर जांच होगी

स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
प्रशासनिक देखरेख में मेडिकल कालेज हमीरपुर के पास संचालित हो रही रेडक्रॉस की प्रयोगशाला में अब मरीजों को टेस्ट की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस प्रयोगशाला में थायराइड मशीन पहुंच गई है, जिसमें लगभग 60 प्रकार के टेस्ट होंगे। यहां पर होने वाले टेस्ट के दाम भी जल्द ही तय हो जाएंगे तथा बाहरी प्रयोगशालाओं से कम दरों पर टेस्ट की सुविधा देने की तैयारी चल रही है। लगभग जरूरत की सारी मशीनरी प्रयोगशाला में पहुंच गई है, लेकिन रिजेंट का इंतजार हो रहा है। रिजेंट मिलने के बाद सेंपल टेस्टिंग का काम तेज हो जाएगा। रिजेंट खरीद की प्रक्रिया तय की गई कमेटी की तरफ से पूरी की जाएगी। रिजेंट की कमी का मामला कमेटी के ध्यान में है तथा जल्द रिजेंट खरीद की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। बताना जरूरी है कि पूर्व उपायुक्त अमरजीत सिंह ने रेडक्रॉस को मजबूत करने के अथक प्रायस किए गए हैं। उसी दौरान मशीनरी खरीद की औपचारिकताएं शुरू की गई थीं जोकि अब मुक मल हो चली हैं। मरीजों को राहत देने के दृष्टिगत यहां पर फुल बॉडी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने की भी तैयारी चल रही है। सूत्रों की माने तो इसके लिए दो फर्मों से टायअप किया गया है। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद इस सुविधा को शुरू किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की प्रयोगशाला पिछले दो साल से अधिक समय से बंद पड़ी है। इस कारण मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए बाहरी प्रयोगशालाओं में जाना पड़ता है। यहां साथ ही रेडक्रास की प्रयोगशाला है लेकिन इसमें सभी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। पूर्व में उपायुक्त रहे अमरजीत सिंह ने रेडक्रॉस की प्रयोगशाला को मजबूत करने के लिए कदम उठाए थे। पिछले लंबे समय से चल रही थायराइड मशीन की कमी अब जाकर पूरी हुई है। प्रयोगशाला को थायराइड मशीन मिली है तथा अब रिजेंट का इंतजार हो रहा है। रिजेंट की कमी पूरी होने के उपरांत मरीजों को रेड क्रॉस की प्रयोगशाला में लगभग सभी टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। इस लैब में विटामिन डी थ्री, डेंगू, पीएसए, बी-12, फॉलिक एसिड सहित लगभग 60 प्रकार के टेस्ट हो जाएंगे। इस लैब के सुचारू रूप से संचालित होने से सबसे अधिक लाभ जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में पहुंचने वाले मरीजों को होगा। अस्पताल की लैबारेटरी बंद होने की सूरत में मरीज रैड क्रॉस की प्रयोगशाला में बाहरी प्रयोगशालाओं से कम दरों पर टेस्ट करवा सकते हैं। अब सिर्फ रिजेंट मिलने तथा प्रशासनिक औपचारिकताएं मुक मल होने का इंतजार हो रहा है।

मनोज और उमा देवी ने लगाई गुहार
मरीजों राकेश कुमार, मनोज सिंह, अंकुर शर्मा, विक्रम नाथ, उमा देवी, विमला नेगी, आशा कुमारी आदि ने प्रशासन व मेडिकल कालेज प्रबंधन से मांग की है कि जल्द रैड क्रॉस की प्रयोशाला की सुविधा को शुरू किया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App