कांगड़ा से कांग्रेस को तख्ता पलट का संदेश: भाजपा बोली- माइक्रो मैनेजमेंट से हराएंगे कांग्रेस

By: Jul 20th, 2026 6:02 pm

धर्मशाला- जिला परिषद चुनावों के जीत के साथ ही भाजपा के कदम आगामी विधान सभा 2027 की तरफ मजबूती के साथ बढ़ चुके हैं। सोमवार को पूर्व भाजपा अध्यक्ष व सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, धर्मशाला के भााजपा विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, जसबां परागपुर के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक व मंत्री राकेश पठानिया, प्रदेश भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री व वर्तमान वरिष्ठ प्रवक्ता भाजपा त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक रीटा धीमान, पूर्व विधायक रवि धीमान, पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर, पूर्व विधायक मुल्कराज प्रेमी, पूर्व विधायक सहित भाजपा के कई नेताओं ने धर्मशाला में एकजुटता के साथ प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ कदम ताल की। भाजपा का साफ संदेश था की बढ़े चलों 2027 की विजयी की ओर बढ़े चलो।

नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश भर दिया हैं। देखा जाए तो विधानसभा चुनावों की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी पूरी एकजुटता और आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी का मुख्य फोकस बूथ-स्तर के प्रबंधन, माइक्रो-मैनेजमेंट और सीधा जनसंपर्क साधने पर है। जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सीट पर कब्जा करने के साथ ही भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े 15 विधान सभा क्षेत्र वाले जिला कांगड़ा से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता तख्ता पलट का भी संदेश दिया है। एकजुटता के साथ चले भाजपा नेताओं का कहना था कि चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी माइक्रो-मैनेजमेंट पर काम कर रही है, जिसमें हर मतदाता तक व्यक्तिगत पहुंच बनाना शामिल है। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत प्राथमिकताओं से ऊपर उठकर पार्टी की विचारधारा और विकास के संकल्प को प्राथमिकता देने का आह्वान भी किया है। भाजपा नेताओं द्वारा संगठन को बूथ को पार्टी के लिए जीत का मजबूत किला बनाने के साथ ही सुक्खू सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति का खाका तैयार किया गया। प्रदेश भाजपा ने पहले की जमीन पर खुद को मजबूत करने और सबका साथ, सबका विश्वास के नारे के साथ 2027 विधानसभा चुनावों में जीत का बिगुल बजाने की प्लानिंग की है। इसको लेकर के बीजेपी ने चुनाव महाभियान की शुरुआत की है। नई रणनीति बनाई जा रही है, जिसमें इस बार जीत में बूथ पालक और शक्ति केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावोंमें जीत के साथ ही प्रदेश से कांग्रेस का हमेशा के लिए सफाया हो जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App