सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतारें, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
सावन के दूसरे सोमवार राजधानी के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सुबह मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भक्तों ने भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर दूध, दही, बेलपत्र, चंदन और फल अर्पित किए और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहे। विशेष रूप से महिलाएं मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंची। शहर के लिफ्ट स्थित प्राचीन शिव मंदिर, मिडल बाजार और कालीबाड़ी शिव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे।
मंदिरों के कपाट खुलते ही पूजा करने श्रद्धालु आना शुरू हो गया और इसके बाद दोपहर तक मंदिरों में भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मिडल बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली। दापेहर के समय भी जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। सोमवार सुबह साढ़े चार बजे मंदिर खुलते ही पूजा करने श्रद्धालु आना शुरू हो गया। इसके बाद से मंदिर में भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। इस दौरान व्रत करने वाली महिलाएं और युवतियां मंदिरों में शिव चालीसा और शिव स्त्रोतम का पाठ किया। इसके अलावा उपनगरों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शिव भक्तों ने जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

