बिलासपुर में एबीवीपी ने छात्रों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, प्रशासन को दी चेतावनी
कार्यालय संवाददाता – बिलासपुर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिलासपुर के जिला संयोजक देवार्य टाडू के नेतृत्व में गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं एवं कालेज प्रशासन की लापरवाही के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर कालेज प्रशासन के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।
जिला संयोजक देवार्य टाडू ने कहा कि महाविद्यालय में लगातार विद्यार्थियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। पहले जहां पुनर्मूल्यांकन की फीस 300 थी, उसे बढ़ाकर 1000 कर दिया गया है, जो विद्यार्थियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ है। हाल ही में हुई पेपर लीक जैसी घटनाओं ने विश्वविद्यालय एवं शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

