अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल में नोकझोंक, संसद में बोलने की इजाजत न देने पर सपा नेता खफा

By: Jul 23rd, 2026 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

नीट प्रदर्शन के मामले पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में भी दरार देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा के बाहर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस हुई है। दरअसल अखिलेश यादव ने दावा किया था कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच डील हुई है। सदन के बाहर केसी वेणुगोपाल ने अखिलेश यादव के बयान पर उनसे सवाल पूछा। वेणुगोपाल ने अखिलेश से पूछा कि इस्तीफे की मांग पर जोर क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा कि यह तो छात्रों की मांग है जो हम यहां उठा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस पर अखिलेश ने कहा कि इस्तीफे बाद में भी दिए जा सकते हैं। सबसे पहले, हम छात्रों पर की गई बर्बरता के लिए जवाब चाहते हैं।

बुधवार दोपहर 12 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तब हंगामा हो रहा था। अखिलेश यादव समेत सपा के सांसद भी अपनी आवाज उठा रहे थे और अपनी बात रखना चाहते थे। अखिलेश यादव अपनी बात कहना चाह रहे थे, लेकिन स्पीकर ने कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल को बोलने के लिए कहा। उनके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोलने लगे। इस पर अखिलेश यादव नाराज होकर अपने सांसदों के साथ वापस जाने के लिए मुडऩे लगे। यह देख कर स्पीकर ने टोका और कहा कि अखिलेश जी आपने भी बोलने के लिए कहा था। आप भी बोलिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App