अनुराग ठाकुर ले रहे हैं झूठा श्रेय
चेयरमैन एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड कुलदीप पठानिया ने सांसद पर किया हमला
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
चेयनमैन एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर कार्यों का झूठा श्रेय लेने की कोशिश करते हैं। जोलसप्पड़ का मेडिकल कालेज प्रदेश कांग्रेस सरकार की देन है, लेकिन अनुराग ठाकुर इसे भाजपा का रंग चढ़ाने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यकाल में हमीरपुर में बस अड्डे का निर्माण हो रहा है जिसका सपना पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने देखा था। सुखविंद्र सिंह सुक्खू जहां हमीरपुर को विकास करने में लगे हुए हैं तो वहीं अनुराग ठाकुर कांग्रेस कार्यकाल में किए जा रहे कार्यों का श्रेय लेने की फिराक में तथ्यहीन ब्यानबाजी कर रहे हैं। यह बात कुलदीप सिंह पठानिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। आपदा का 1500 करोड़ रुपए जारी नहीं किया गया तथा आरडीजी को भी बंद कर दिया गया है। इससे यही साबित हो रहा है कि केंद्र सरकार को हिमाचल की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर 20 सालों से रेल लाइन को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट कहते आ रहे हैं। आज तक रेल की पटरी तक नहीं बिछ पाई। यदि हर साल पांच किलोमीटर भी काम होता तो आज यह ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा हो गया होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

