Himachal News: लिंक-एंबुलेंस रोड पॉलिसी पर आज लगेगी मुहर, सचिवालय में होगी मंत्रिमंडल की बैठक

By: Jul 20th, 2026 12:08 am

वरिष्ठ संवाददाता — शिमला

हिमाचल में विभिन्न विभागों और एजेंसियों की ओर से किए जाने वाले लिंक और एंबुलेंस रोड का निर्माण नई गाइडलाइन के मुताबिक होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने एक पॉलिसी तैयार कर ली है और सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। साथ ही कैबिनेट में विधानसभा के मानसून सत्र के आयोजन, मेडिकल टीचर्स की छुट्टियों और स्टेट टीचर अवार्ड पॉलिसी भी एजेंडे में शामिल हैं। इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग के भी एजेंडा की एक लंबी फेहरिस्त के साथ अलग-अलग विभागों में भर्तियों और सीबीएसई शिक्षकों की नियुक्तियों पर भी सुक्खू कैबिनेट अपनी मुहर लगाएगी। जप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। मीटिंग में सीबीएसई शिक्षकों की नियुक्तियां एजेंडा में मुख्य रूप से शामिल है।

पलोक निर्माण विभाग लिंक और एंबुलेंस रोड़ को लेकर एक पॉलिसी कैबिनेट बैठक में लाने जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार को होने वाली केबिनेट बैठक में लोक निर्माण विभाग की ओर से यह पॉलिसी रखी जाएगी और इस पर चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। कैबिनेट में सीबीएसई शिक्षकों की काउंसिल शेड्यूल को लेकर भी मंथन होगा और माना जा रहा है कि शिक्ष विभाग को इसका शेड्यूल मिल सकता है। मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के आयोजन को लेकर फैसला संभावित है। अगस्त माह में मानसून सत्र हो सकता है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में सत्र के आयोजन की तारीख और सिटिंग्स को लेकर चर्चा कर सकती है।

चंडीगढ़ से शिमला लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

राज्य सरकार स्टेट टीचर अवार्ड पॉलिसी में भी राज्य सरकार संशोधन करने जा रही है और कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा के बाद फैसला लिया जा सकता है। साथ ही मेडिकल टीचर्स की छुट्टियों को लेकर भी कैबिनेट कुछ निर्णय ले सकती है। उधर, चंडीगढ़ में एक आयोजन में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला लौट आए हंै। वह सडक़ मार्ग से शिमला लौटे हैं और सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App