आशीष ठाकुर को भाजपा में बड़ा दायित्व, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बनाए

By: Jul 27th, 2026 8:17 pm

शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मीडिया सहप्रभारी और पालमपुर भाजपा के पूर्व संगठनात्मक जिला प्रभारी आशीष ठाकुर को हिमाचल भाजपा खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्होंने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दलचेहड़ा गांव के मूल निवासी आशीष वर्तमान में जिला हमीरपुर वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष भी हैं।

इस महत्वपूर्ण पद पर आशीष ठाकुर की नियुक्ति के बाद बड़सर भाजपा में खुशी का माहौल है, खासकर युवा कार्यकर्ता अधिक उत्साहित हैं, क्योंकि आशीष उनसे लगातार संपर्क में रहते हैं। छात्र जीवन में एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता और नेता रहे आशीष ठाकुर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल के स्वर्ण पदक विजेता रहने के साथ ही वह मिस्टर हिमाचल और मिस्टर इंडिया मैनहंट जैसी प्रतियोगिताओं में भी सफलता के झंडे फहरा चुके हैं। बीटेक और एमबीए करने के बाद वह वर्तमान में पीएचडी की उपाधि के लिए अध्ययनरत हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App