अवस्थी नर्सिंग इंस्टीट्यूट ने बनाया 100 फीसदी प्लेसमेंट रिकॉर्ड

By: Jul 28th, 2026 12:02 am

बीएससी नर्सिंग-जीएनएम के सभी छात्राओं का प्रतिष्ठित अस्पतालों में चयन, कैंपस ड्राइव में मिली नौकरी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में अवस्थी नर्सिंग इंस्टीट्यूट नालागढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोमवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष और जीएनएम तृतीय वर्ष की सभी 75 छात्राओं का प्रतिष्ठित मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में चयन हुआ। इसके साथ ही संस्थान ने 100 फीसदी कैंपस प्लेसमेंट का कीर्तिमान बनाया।

प्लेसमेंट ड्राइव में जयपुर के निम्स हॉस्पिटल (निम्स यूनिवर्सिटी), बलवीर सिंह तोमर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रिसर्च एंड हॉस्पिटल और डा. बीएस तोमर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रिसर्च एंड हॉस्पिटल की भर्ती टीमों ने भाग लिया। चयनित छात्राओं में बीएससी नर्सिंग के 37 और जीएनएम के 38 विद्यार्थी शामिल हैं। भर्ती टीम ने विद्यार्थियों के नर्सिंग ज्ञान, क्लीनिकल दक्षता, रोगी देखभाल, संचार कौशल और व्यावसायिक व्यवहार का मूल्यांकन किया। चेयरमैन चंद्रशेखर अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता आधुनिक क्लीनिकल प्रशिक्षण और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। निदेशक ऋषव अवस्थी व रजत अवस्थी ने कहा कि संस्थान स्वास्थ्य क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राचार्या शुभा भारद्वाज ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App