Monsoon: उफान पर ब्यास और पार्वती, नदी किनारे न जाएं लोग
Jul 6th, 2026 11:15 am
कुल्लू। जिला कुल्लू में बारिश का दौर शुरू हो गया है। लगातार बारिश होने से ब्यास और पार्वती नदी का जलस्तर बढऩे लगा है। मनाली में ब्यास नदी काफी उफान पर है। ऐसे में मनाली प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति नदी किनारे बिलकुल भी न उतरे।
प्रशासन ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी किनारे सेल्फी लेना, फोटो खींचना और नदी में उतरना सख्त मना है। पर्यटक सुरक्षित जगह पर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

