बेन डकेट ने तोड़ा विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, लॉर्ड्स में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले बल्लेबाज
Jul 19th, 2026 10:28 pm
लंदन। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने रविवार को लाड्र्स में 141 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा दिया है। बेन डकेट अब वनडे क्रिकेट में लॉड्र्स के मैदान पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के विव रिचड्र्स हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1979 में नाबाद 138 रनों की पारी खेली थी। डेनिस एमिस इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 1975 में भारत के खिलाफ 137 रनों की पारी खेली थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

