बिलासपुर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
Jul 14th, 2026 12:01 am
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला भाजपा ने बिलासपुर व हिमाचल प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला मुख्यालय बिलासपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल, नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता विधायक जीतराम कटवाल, सदर विधायक त्रिलोक जंबाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया। आग्रह किया कि राज्यपाल द्वारा सरकार को प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए जाएं। इस दौरान भाजपा वक्ताओं ने भड़ास निकाली।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

