बीवीजी रामजी योजना निराशाजनक
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने प्रदेश सरकार पर कसा तंज
सिटी रिपोर्टर – सुजानपुर
मिनी सचिवालय सुजानपुर परिसर में खंड विकास अधिकारी एवं सहायक आयुक्त तान्या कश्यप सहित विभागीय अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों का स्वागत किया। इस अवसर पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पंचायतों के विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा उपस्थित रहे।
उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने, पारदर्शिता के साथ कार्य करने और गांवों के समग्र विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने कहा कि बीवीजी रामजी योजना निराशाजनक साबित हुई है और इस योजना से लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने यह भी बताया कि सुजानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव जल्द करवाया जाएगा, ताकि पंचायत समिति का कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सके। वहीं मार्गदर्शन किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

