कैडेट्स ने मंच पर बिखेरा हुनर

By: Jul 23rd, 2026 12:02 am

भाषण प्रतियोगिता में निवेदिता और वृंदा रहीं अव्वल, कैडेट्स ने किया रक्तदान

निजी संवाददाता – चांदपुर
एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाषण (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से डीएवी बिलासपुर की कैडेट निवेदिता मनहास तथा डीएवी दाड़लाघाट की वृंदा शर्मा ने प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान डीएवी बिलासपुर के आत्रेय सांख्यान ने हासिल किया, बिलासपुर कालेज की काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 23 लोगों ने रक्तदान किया। शुभारंभ कैंप कमांडेंट कमांडर सज्जन कुमार, डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट विशाल (एएनओए जीडीसी सरकाघाट) तथा यूनिट के पीआई स्टाफ ने स्वयं रक्तदान कर किया।

इन लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों में कमांडर सज्जन कुमार, लेफ्टिनेंट विशाल कुमार, पीओ धीरज राठौर, कैडेट अंकित कुमार, अंशुल शर्मा, पीयूष शर्मा, अनमोल चौहान, अभय कुमार, अनमोल, कपिल यादव, समंक, रजत, रमन, अक्षित शर्मा, निशित, ओम, कृष, मोहित, अंजलि, शिव चंदेल, निखिल शर्मा, निहाल तथा दिव्यांश शामिल रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App